फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थार के शीशे तोड़ने और नकदी चोरी करने का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ में घर के पास खड़ी थार गाड़ी के वीरवार रात को शीशे तोड़ने, उसमें रखे 22 हजार रुपये गायब होने और परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड-5 निवासी हरमन सिंह ने पुलिस चौकी संतोषगढ़ में शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने वार्ड-5 निवासी सुनील कुमार उर्फ शीलू पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार थार गाड़ी उनकी माता मीना कुमारी के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने 17 सितंबर की रात करीब नौ बजे गाड़ी घर के पास खड़ी की थी। सुबह करीब सात बजे देखा तो गाड़ी के बाईं ओर का साइड ग्लास और खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। जांच करने पर आर्मरेस्ट में रखे 22 हजार रुपये भी गायब मिले। शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के दौरान वहां से गुजर रहे सुमन कुमार ने भी घटना को देखा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार आरोपी से पूछताछ की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें