फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शराब और चूरा पोस्त रखने का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। शराब और चूरा पोस्त (भुक्की) रखने के मामले में दूसरे आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। धुसाड़ा में पकड़े गए आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी किरायेदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग और अंब थाना की पुलिस टीम ने उपमंडल अंब के धुसाड़ा में मंगलवार को दुकान में दबिश दी थी। जहां से दुकान के शेड में पुलिस ने 268 बोतल शराब बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने 1.024 किलो चूरा पोस्त बरामद की। इसके बाद सर्च अभियान चलाकर पुलिस ने दुकान के पीछे जमीन में दबाए दो ड्रम में छिपाकर रखे गए 22 पैकेट में 4.510 किलोग्राम भुक्की बरामद की और जमीन के अंदर दबाए एक डिब्बे में से 198 ग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद की गई थी। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामले के दूसरे आरोपी का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें