फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाप-बेटे की पिटाई व गोलियां चलाने के आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। फगवाड़ा के गोशाल रोड पर स्थित आर्य कन्या स्कूल के पास बाप-बेटे की पिटाई करने और बाद में गोलियां चला कर भागे दोनों आरोपियों को पुलिस ने नंगल से गिरफ्तार कर लिया है। नंगल पुलिस की सहायता से फगवाड़ा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें फगवाड़ा ले आई है। थाना प्रभारी फगवाड़ा ऊषा रानी ने बताया कि तानिश कुमार उर्फ निंदी पुत्र चरनजीत निवासी वाल्मीकि मोहला बांस बाला बाजार और सुनील मल्होत्रा, पुत्र बलविंद्र निवासी सुभाष नगर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इंद्रजीत करवाल और उसके पुत्र जिम्मी करवाल से जमकर मारपीट की और गोलियां भी चलाईं। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की फोन लोकेशन ट्रेस करने के बाद उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें