फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पांच दिन के रिमांड पर भेजा चिट्टा तस्करी का आरोपी

Wed, 07 Oct 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत गांव अपर बसाल में रविवार रात्रि 10.45 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूछताछ में आरोपी से नशे की खेप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सदर थाना ऊना की पुलिस ने सोमवार को अपर बसाल में 30 वर्षीय विशाल भारद्वाज निवासी बडसाला जिला ऊना को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान जगह पर बाइक खड़ी कर चिट्टा बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि सदर थाना पुलिस पांच दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की खेप कहां से मिली और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें