पूछताछ में रैकेट के खुलासे की उम्मीद
घनारी (ऊना)। गगरेट में शुक्रवार को 50.30 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी का संबंध होशियारपुर से होने के कारण संभावना है कि वह मुख्य सप्लायर या सरगना के संपर्क में हो। इसके साथ ही पिछले मंगलवार को गगरेट में ही 30.24 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए मंडी जिले के दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन दोनों के रिमांड के दौरान पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है, जो फिलहाल गोपनीय रखी गई है। एएसपी ऊना सुरिंदर शर्मा ने कहा कि दोनों ही मामलों में पुलिस के हाथ कुछ ऐसे तथ्य आए हैं जिनसे ड्रग्स के असली सरगना तक पहुंचने में मदद मिलेगी। संवाद