मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान भटोली-बहडाला संपर्क मार्ग पर शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति को दड़ा सट्टा की पर्ची तथा 1190 रुपये की नकदी के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी गुरदेव सिंह निवासी अपर देहलां के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी केवल सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। संवाद