फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 1.724 किग्रा भुक्की पकड़ने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। थाना मैहतपुर के तहत बीती 28 नवंबर को जखेड़ा गांव में एसआईयू टीम की ओर से एक घर से पकड़ी 1.724 किलोग्राम भुक्की मामले में आरोपी को काबू करने में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की। आरोपी को बुधवार को पंजाब से काबू किया गया। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने बीती 28 नवंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर शिव कुमार (48) निवासी जखेड़ा जिला ऊना के मकान की तलाशी ली। इस दौरान उसके कमरे के भीतर 1.724 किलोग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद किया। आरोपी शिव कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तब से आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। बुधवार को काबू किया गया और वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें