फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना/अंब। जिला में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पहला हादसा अंब के धुसाड़ा में पेश आया, जहां सड़क पर पैदल जा रहे एक प्रवासी व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दूसरे हादसे में हरोली के वनखंडी में ऑटो सवार व्यक्ति मोड काटते हुए ढांक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप (25) उर्फ राहुल पुत्र अमरजीत निवासी पंजाब जालंधर कैंट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत धुसाड़ा गांव ऊना-अंब रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे एक प्रवासी व्यक्ति को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से प्रवासी व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा हरोली उपमंडल के तहत वनखंडी जगंल में थ्रीव्हीलर में सवार 25 वर्षीय प्रदीप उर्फ राहुल मोड काटते समय अचानक आटो से गिर गया, जो ढांक के नीचे जाकर गिरा। ढांक से गिरकर घायल हुए प्रदीप की ऊना अस्पतात में मौत हो गई। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें