फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालु के पैर पर चढ़ा गाड़ी का टायर

Mon, 01 Jun 2015 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक क्षेत्र चिंतपूर्णी के मंदिर रोड पर सुबह के समय मंदिर की तरफ जा रही एक एचपी गवर्नमेंट की गाड़ी का टायर सामने से आ रहे एक श्रद्धालु के पांव पर चढ़ गया। पीड़ित श्रद्धालु फरीदाबाद से अपने परिवार सहित चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे, तभी दूसरी तरफ से आ रही एक जीप का टायर अचानक ही श्रद्धालु के पांव पर चढ़ गया।
विज्ञापन


जिसे गाड़ी के चालक व अन्य स्थानीय लोगों ने तुरंत गाड़ी में बैठाकर स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार किया गया। मामले की पुष्टि अस्पताल के डा. रमेश ने की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित श्रद्धालु के पांव में मामूली चोट आई हैं। जिसका एक्सरे भी करवाया गया है।

अस्पताल में उपचार के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में आपसी राजीनामा हो गया था। जिस कारण इस संबंध में दोनों पक्षों ने पुलिस में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। इस बारे में ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि उन्हें पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें