फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्क ड्रग पार्क के काम में तेजी लाएं, हर बाधा दूर करेगी सरकार : हर्षवर्धन

Wed, 29 Jul 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को जिला ऊना के पोलियां बीत में बल्क ड्रग पार्क परियोजना स्थल का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जिन्हें केंद्र सरकार ने बल्क ड्रग पार्क की मंजूरी दी है। हिमाचल प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और तय समय सीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के काम में तेजी लाएं, सरकार हर बाधा दूर करेगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्यों, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी मंत्री को दी। हर्षवर्धन चौहान ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने और नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि भूमि को उद्योगों की स्थापना के अनुरूप विकसित करने और आधारभूत ढांचे के निर्माण का कार्य तेज किया जाएगा। इस मौके पर उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग ऊना अंशुल धीमान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग ऊना नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग दर्शन सिंह, डीएफओ ऊना विकल्प यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें