फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अभिषेक ठाकुर बने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट

Sun, 31 May 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत तनोह के दुघार गांव निवासी अभिषेक ठाकुर ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभिषेक ठाकुर पुत्र प्रदीप कुमार की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिषेक ठाकुर के लेफ्टिनेंट बनने पर तनोह पंचायत के समस्त पंचायत वासियों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट बनने के बाद अभिषेक ठाकुर रविवार को अपने पैतृक गांव दुघार पहुंचेंगे। इस अवसर पर तनोह पंचायत की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अभिषेक की इस उपलब्धि पर विधायक विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें