फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आरुषि शर्मा राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पर रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के धूरी में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की छात्रा आरुषि शर्मा ने पंजाब के धूरी में आयोजित (किस में कितना है दम) योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से न केवल उसके माता-पिता और स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। बंगाणा पहुंचने पर आरुषि का स्वागत स्कूल स्टाफ ने किया। प्रतियोगिता में आठ राज्यों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। आरुषि ने कठिन से कठिन योगासन प्रस्तुत करते हुए निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया और दूसरा स्थान अपने नाम किया। आरुषि ने इस सफलता का श्रेय अपने दादा, माता-पिता, स्कूल प्रबंधक जोगिंदर देव आर्य एवं स्कूल के समस्त शिक्षकों को दिया है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने आरुषि को बधाई देते हुए कहा कि एक छोटे से गांव से संबंध रखने वाली बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से जो नाम कमाया है, वह क्षेत्र के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें