फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आरती ने मिट्टी से बनाई भगवान गणेश की प्रतिमा

Tue, 29 Jul 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में दसवीं की छात्रा भगवान श्री गणेश की अत्यंत आकर्ष
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में आयोजित कला उत्सव के दौरान कक्षा दसवीं की छात्रा आरती ने मिट्टी से भगवान गणेश की अत्यंत आकर्षक प्रतिमा बनाई। इस कलाकृति ने न केवल दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि पूरे विद्यालय परिसर को रचनात्मक ऊर्जा से भर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चौधरी ने आरती की प्रतिभा को विद्यालय की शान बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार ने आरती को अद्भुत प्रतिभा का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की आत्म-अभिव्यक्ति को मंच देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें