फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खंड स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में आरती कुमारी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज सेवा समिति बंगाणा ने गीता जयंती पर करवाईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। समाज सेवा समिति बंगाणा के सौजन्य से गीता जयंती पर खंडस्तरीय श्लोक उच्चारण और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य गीता के अद्भुत उपदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और उन्हें जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करना रहा। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष डीआर शर्मा ने गीता के महत्व को बताते हुए कहा कि यह न केवल धर्मग्रंथ है, बल्कि जीवन के हर पहलू को समझाने के लिए एक अमूल्य मार्गदर्शक है। गीता जयंती पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने हर आयु वर्ग के व्यक्तियों को गीता के श्लोकों और उनके संदेशों से जोड़ने का एक अच्छा अवसर प्रदान किया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में रिद्धिमा शर्मा ने प्रथम, पलक ने द्वितीय और अंजलि व तनु जसवाल ने तृतीय, राधिका, ममता और हर्षिता पटियाल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में आरती कुमारी ने प्रथम, जेसमीन भारद्वाज और जतिन कुमार ने द्वितीय और समाक्षी ने तृतीय, वंशिका और सेजल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर मदन लाल शर्मा, शिव कुमार शास्त्री, चिरंजी लाल, नीलम कुमारी, सुरजीत कुमार, बाल कृष्ण शर्मा, किशोरी लाल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें