फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश के बजाय दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ करे प्रदर्शन : रायजादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- सुक्खू सरकार की लोकप्रियता से घबराहट में है विपक्ष के नेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि विपक्ष के नेता कांग्रेस सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर तिलमिला गए हैं। जो जश्न मनाया गया है उसे देखकर भाजपा और विपक्ष के नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि जो भी धरने प्रदर्शन भाजपा की ओर से किए जा रहे हैं, वह प्रदेश की जनता को मात्र गुमराह करने का काम किया जा रहा है। अगर असल मायने में धरने प्रदर्शन करने ही हैं तो केंद्र सरकार के खिलाफ भाजपा और विपक्ष के नेता करें ताकि हिमाचल के हक मिल सकें। आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस के नेता दिल्ली में कूच करेंगे और हिमाचल के हकों को पाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य सांसद हिमाचल के हकों की पैरवी नहीं कर पाए हैं। न ही जीएसटी का पैसा दिलवा सके हैं और न ही एनपीएस का पैसा कर्मचारियों को दिला पाए हैं। कांग्रेस सरकार ने आपदा में 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज जारी करके प्रदेश की जनता को राहत प्रदान की है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई राहत राशि नहीं मिली है और न ही भाजपा के सांसद प्रदेश को हक दिलाने में पैरवी कर पाए हैं। अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री के पर्यटन की दिशा में अन्य राज्यों के लिए दिए गए पैकेज की बात कर रहे हैं। लेकिन वह यह भूल गए हैं कि उन्हें हिमाचल की जनता ने सांसद बनाया है। 2027 में कांग्रेस पार्टी दोबारा सत्तासीन होगी और 2032 में हिमाचल सबसे अमीर राज्य बनकर उभरेगा। इस दिशा में मुख्यमंत्री सुक्खू प्रयासरत हैं। जयराम सरकार के कार्यकाल में ही कांगड़ा बैंक में वन टाइम सेटलमेंट ऋण से संबंधित योजना शुरू की गई थी। जल्द ही भाजपा के कच्चे चिट्ठे भी खोलूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें