फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मंडी में आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया भरेंगे कार्यकर्ताओं में नया जोश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में 22 मार्च को मंडी के विपाशा (ब्यास) सदन में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने की उम्मीद है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मनीष सिसोदिया शिरकत करेंगे। वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, 2027 के विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा बिजली-पानी जैसे मूलभूत मुद्दों पर जन-आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने का संदेश देंगे। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार दिल्ली में लागू किए गए शिक्षा मॉडल को हिमाचल प्रदेश में लागू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के एजेंडे को लेकर संगठनात्मक रणनीति को और धार देने पर फोकस रहेगा। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से इस सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश सचिव बलदेव ने बताया कि हाल ही में जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे सभी सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब एक हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें