फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवक की कार रोकी, तोड़फोड़ कर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। टाहलीवाल क्षेत्र में कुछ युवकों की ओर से एक व्यक्ति की कार रोककर तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रोहित राणा पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी वार्ड-1, टाहलीवाल ने बताया कि 9 फरवरी की रात को वह अपने साथियों के साथ निजी कार्य निपटाकर नंगल से लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे, जब वह ड्रीमलैंड पैलेस से बट्ट कलां लिंक रोड पर एक सुनसान स्थान पर पहुंचे, तब अकबर अली, दलजीत, दीपा और मनी (सभी निवासी टाहलीवाल) ने उनकी कार रोक दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। स्थिति को भांपते हुए वह और उनके साथी मौके से भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दीं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें