फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बस से उतरते समय चक्कर आने से गिरी महिला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नंगल बस स्टैंड में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका (उम्र लगभग 35 वर्ष) पत्नी वरुण के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका भड्ढल कॉलेज में कर्मचारी के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि प्रियंका कॉलेज से बस में सवार होकर अपने घर शिवालिक एवेन्यू लौट रही थीं। नंगल बस स्टैंड पर बस से उतरते ही वह अचानक चक्कर आने से बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। बस के चालक और परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. निधि कपूर ने महिला को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। डॉ. निधि ने बताया कि प्रियंका के पर्स में मिले मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचित किया गया।मामले की जांच कर रहे एएसआई शाम लाल ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें