फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भक्त सुदामा के जीवन प्रसंग का हृदयस्पर्शी वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। ग्राम पंचायत चौकीमनयार स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिनों से जारी श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को विधिवत एवं भावपूर्ण समापन हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।कथा के अंतिम दिवस पर सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित शिव शास्त्री ने भक्त सुदामा के जीवन प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं हृदयस्पर्शी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल सखा सुदामा की निर्धनता को दूर कर सच्ची मित्रता की एक अमूल्य मिसाल स्थापित की। पंडित शिव शास्त्री द्वारा श्रीकृष्ण और सुदामा की मिलन कथा को अत्यंत आत्मीयता और भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया, जिससे श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र वही होता है जो हर परिस्थिति में साथ निभाए, और भगवान श्रीकृष्ण ने यही आदर्श व्यवहार कर दिखाया। कथा के समापन के उपरांत मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें