फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलू में बनेगा अत्याधुनिक खेल मैदान : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय पीपलू मेले की व्यवस्थाओं को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पीपलू में इस वर्ष आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले से पहले क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। विधायक विवेक शर्मा के अनुसार बीते वर्ष पीपलू में खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसे अब आधुनिक रूप में तैयार किया जाएगा। पीपलू में बनने वाला यह खेल मैदान मेले से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे न केवल मेले की व्यवस्थाओं में प्रशासन को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को भी बेहतर मंच उपलब्ध होगा। खेल मैदान के लिए भूमि का चयन पहले ही किया जा चुका था और प्रारंभिक कार्य भी आरंभ हो चुका था। यह मैदान सोलह सिंगी धार क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसमें सौंदर्यीके साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।मेले के दौरान पार्किंग, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां सुचारू रूप से आयोजित की जा सकेंगी। विधायक ने पीपलू स्थित नरसिंह नारायण मंदिर का भी उल्लेख किया। यह मंदिर न केवल प्रदेश में बल्कि अन्य राज्यों में भी प्रसिद्ध है और प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नरसिंह नारायण मंदिर पीपलू और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें