फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैहतपुर में तेज रफ्तार कार ने रौंदा साइकिल सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी से नैना देवी दर्शन के लिए जा रहा था कार सवार परिवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना )। ऊना नंगल हाईवे पर मैहतपुर मुख्य बाजार में बुधवार को तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंद डाला। बुरी तरह से जख्मी साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया। मैहतपुर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साइकिल सवार की पहचान रामपाल (55) निवासी बसदेहड़ा जिला ऊना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी से माता के दर्शनों के उपरांत शक्तिपीठ नैना देवी में माता टेकने जा रहे कार सवार परिवार जैसे ही मैहतपुर बाजार से गुजर रहा रहा था तो हाईवे किनारे जा रहे साइकिल सवार को रौंद डाला। साइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया। इससे पहले कि उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता, उसने मौका पर ही दम तोड़ दिया। कार नंबर आरजे 45 सीए 1536 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें