फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर के बाबा माईदास सदन पर लगेगा सोलर प्लांट

Tue, 24 Mar 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में बिजली की बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पहल की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर न्यास द्वारा चिंतपूर्णी स्थित बाबा माईदास सदन की इमारत की छत पर सोलर प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर मार्ग पर भी सोलर लाइटें लगाने को लेकर विचार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को रात के समय बेहतर रोशनी मिल सके और बिजली की खपत को कम किया जा सके।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने से पहले संबंधित स्थानों का तकनीकी सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के बाद ही सोलर प्लांट की क्षमता और स्थापना को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल से बिजली की काफी बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में मंदिर कार्यालय की इमारत की छत पर भी सोलर प्लांट लगाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल मंदिर के विस्तारीकरण कार्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना को बाद में लागू करने की संभावना है। मंदिर न्यास की यह पहल क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में बिजली की बचत के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें