फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पांच करोड़ से चौली गांव के लिए बनेगी सड़क

Thu, 26 Feb 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत भगड़ाह के गांव चौली के लिए पांच करोड़ रुपये से सड़क बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माण होगा। इसके अलावा खड्ड पर ढाई करोड़ रुपये की लागत से पुल का भी निर्माण होगा। विभाग ने पुल की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क सुविधा न होने ग्रामीणों को दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों ने अब इस गांव से पलायन करना शुरू कर दिया है। 10 वर्ष पूर्व जहां इस गांव की जनसंख्या 900 थी। वर्तमान में यह 250 रह गई है। लोगों को पक्की सड़क तक पहुंचने के लिए चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। लोगों को अपने घरों तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने विधायक सुदर्शन बबलू को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए विधायक ने 3.10 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के लिए प्रयास तेज किए और अब लोगों को सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग जोल उपमंडल के एसडीओ भानू ओहरी का कहना है कि शीघ्र ही चौली के लिए सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


विधायक सुदर्शन बबलू का कहना है कि विकास के कार्य बिल्कुल प्रभावित नहीं होंगे। सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंदर डलवाया है। इसी सड़क के बीच में एक पुल का निर्माण भी किया जाएगा जिसका एस्टीमेट बना लिया है। जल्द ही सड़क का कार्य शुरू होगा ताकि पलायन को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें