फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मेगावाट क्षमता का पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट स्थापित होगा : त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाखड़ा बांध स्थापना दिवस पर शहीद हुए कामगारों को किया नमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के चेयरमैन इंजीनियर मनोज त्रिपाठी ने बताया कि बीबीएमबी 1500 मेगावाट क्षमता का पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट स्थापित करने की योजना बना रहा है, जिसकी प्रारंभिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। इससे बोर्ड की हाइड्रो पावर क्षमता और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए सर्वेक्षण में भाखड़ा बांध उच्च मानकों पर खरा उतरा और विशेषज्ञों की ओर से उत्कृष्ट रखरखाव के लिए सम्मानित भी किया गया।
भाखड़ा स्थापना दिवस पर चेयरमैन मनोज त्रिपाठी, मेंबर (इरिगेशन) बीएस नारा, मेंबर (पावर) जगजीत सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी नंगल पहुंचे। मुख्य अभियंता इंजीनियर सीपी सिंह सहित स्थानीय अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शहीद कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सीआईएसएफ की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। साथ ही परियोजना निर्माण में योगदान देने वाले प्रमुख इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों को भी नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज त्रिपाठी ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 22 अक्तूबर 1963 को इस परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया था। उन्होंने सर छोटूराम जी के योगदान को भी याद किया, जिन्होंने भाखड़ा बांध के लिए ऐतिहासिक समझौता कर निर्माण को साकार किया और प्रभावित परिवारों के उचित मुआवजा एवं पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें