भरवाईं(ऊना)। द हंस फाउंडेशन ने वनों को आग से बचाने और प्रबंधन को लेकर बुधवार को जागरुकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य छात्रों और समुदाय को वनाें को आग से खतरे और उनकी रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कैलाश नगर में रैली का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत द हंस फाउंडेशन की टीम की ओर से छात्रों को वनाग्नि की गंभीरता, इसके कारण और रोकथाम के उपायों की जानकारी देने से हुई। रैली में बीओ लोहारा, वनरक्षक तथा उप वनरक्षक भी उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। छात्रों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया और नारों व पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भद्रकाली में भी रैली आयोजित की गई।