फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला दर्जी प्रतिभागियों ने पास की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। हरमेश राजपूत और पुष्पा शर्मा ने 35 प्रतिभागियों की लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली। इस परीक्षा में सभी प्रतिभागी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इन प्रतिभागियों को सरकारी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि 18 से 45 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें तथा उन्हें बैंक लोन सुविधा भी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें