फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में शीघ्र स्थापित होगी पुलिस की गुमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में शरारती तत्वों की आवाजाही और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए तैनात होगी पुलिस
विज्ञापन

उपायुक्त मंडी ने अस्पताल का निरीक्षण कर प्रबंधन को दिए हैं निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मातृ-शिविर अस्पताल मंडी में रोगियों की सुरक्षा को लेकर जल्द ही गेट के समीप पुलिस की गुमटी स्थापित होगी ताकि किसी भी आपातकालीन घटना व संदिग्धों की धरपकड़ की जा सके। पिछले सप्ताह उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं का जायजा लेकर अस्पताल प्रबंधन को उचित दिशा-निर्देश दिए थे। विशेष रूप से एमसीएच में पुलिस की गुमटी स्थापित करने के बारे में कहा गया है। अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाओं पर काबू पाने को लेकर भी यह गुमटी सहायता होगी। क्योंकि क्षेत्रीय अस्पताल की विभिन्न वार्डों में अब तक मोबाइल, पर्स और कपड़ों की चोरी की वारदातें होती रहती है। अधिकांश वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ कर चोरी हुए सामान की बरामदगी की है। लेकिन कुछ एक घटनाओं में शातिरों की धरपकड़ नहीं हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्पताल परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। एमसीएच मंडी के धरातल में करीब 20 वाहनों की पार्किंग, स्टोर रूम सहित अन्य तरह की व्यवस्था है। जबकि प्रथम तल पर बाल रोग व महिला रोग ओपीडी सहित बच्चों के लिए टीकाकरण कक्ष, काउंसलिंग कक्ष सहित सेवा भारती संस्था कार्यालय है। दूसरे कक्ष में डिलिवरी रूम और आगंतुक बैठक है। तृतीय तल पर प्रसुति महिला वार्ड, चौथी मंजिल में बाल वार्ड व पर्ची काउंटर है। जबकि 5वें तल पर सूचना संप्रेशन अधिकारी कार्यालय है। ऐसे में अस्पताल में विभिन्न तरह के लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्रीय अस्पताल सहित एमसीएच में भी शरारती व नशेड़ी लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। ऐसे में यहां पुलिस की तैनाती बहुत जरूरी बन जाती है।
विज्ञापन

कोट्स
सुरक्षा की दृष्टि से एमसीएच मंडी के मुख्य द्वार पर पुलिस की गुमटी निर्माण के लिए भेजा प्रपोजल के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर करवाया जाएगा। -डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें