फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में देसी कट्टा देने आया था गढ़शंकर का व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोलोअप
विज्ञापन

ऊना। आईएसबीटी ऊना के सामने शुक्रवार शाम को देसी कट्टा के साथ काबू किए एक व्यक्ति से पूछताछ में अहम खुलासे हुए। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी शमशेर सिंह गांव भुल्लेवाल गढ़शंकर पंजाब ने पूछताछ में बताया कि वह ऊना शहर के आदर्श नगर निवासी व्यक्ति को देसी कट्टा देने आया था। ध्यान रहे कि आरोपी के पास शुक्रवार को एक देसी कट्टा के साथ दो कारतूस बरामद हुए। बीते शुक्रवार शाम के समय थाना सदर व सिटी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति आईएसबीटी ऊना के सामने संदिग्ध हालत में बैठा है। पुलिस टीम ने करवाई करते हुए शुक्रवार शाम करीब आठ बजे मौके पर दबिश दी। इस दौरान आईएसबीटी के बाहर दुकान पर बैठे व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली गई। आरोपी ने अपनी पहचान शमशेर सिंह निवासी गांव भुल्लेवाल गढ़शंकर पंजाब बताई। पुलिस को आरोपी के बैग से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आईएसबीटी के कट्टे सहित पकड़े आरोपी ने पूछताछ में कुछ खुलासे किए हैं। उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें