फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 12 करोड़ से बहुमंजिला भवन तैयार, उद्घाटन के लिए नहीं निकला मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का प्रशासनिक भवन नहीं आ रहा किसी काम
विज्ञापन

पूर्व भाजपा सरकार में हुआ था शिलान्यास
सरकार और प्रशासन नहीं दिखा रहे दिलचस्पी, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में प्रशासनिक भवन के उद्घाटन का सरकार और प्रशासन के पास मुहूर्त नहीं निकल पाया है। पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भवन का शिलान्यास किया गया था। पांच साल से अधिक समय बीत चुका है। प्रशासनिक भवन का उद्घाटन न होने के चलते इसका सीधे तौर पर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। वर्तमान में 3700 के करीब विद्यार्थी महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन उद्घाटन के नाम पर की जा रही लेटलतीफी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भारी पड़ रही है। तकरीबन 12 करोड़ की लागत से महाविद्यालय में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद उद्घाटन न होने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ठेकेदार ने अपनी ओर से तमाम तरह की औपचारिकताएं भी पूरी कर दी हैं। भवन में बिजली पानी से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर दी है। ठेकेदार की ओर से भवन का निर्माण कार्य पूरा होने की सूरत में इसे हैंड ओवर करने की प्रक्रिया सिरे चढ़ा दी है लेकिन अभी भी भवन के उद्घाटन के नाम पर प्रशासन और सरकार दिलचस्पी लेते नजर नहीं आए। इसका खामियाजा महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी चुकता कर रहे हैं। विभिन्न छात्र संगठनों ने भी इस मुद्दे को उठाया लेकिन प्रशासन और सरकार आज दिन तक उद्घाटन नहीं करवा पाई। सभी प्रकार का सिविल वर्क मार्च 2025 तक पूरा हो चुका है। बिजली की फिटिंग से लेकर पेयजल आपूर्ति सहित बहु मंजिला भवन को पूरी तरह से सुसज्जित कर दिया गया है लेकिन उद्घाटन के नाम पर अभी तक कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसे सीधे तौर पर राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा-कांग्रेस की राजनीति के शह के चलते प्रशासनिक भवन का उद्घाटन न होने से कॉलेज प्रबंधन से लेकर विद्यार्थी वर्ग मायूस है।
बाक्स
एबीवीपी इकाई ऊना के अध्यक्ष इशांत रायजादा का कहना है कि सरकार और राजनेताओं के आपसी मतभेदों के चलते छात्रों की सुविधा के लिए बनाया गया भवन वर्तमान में किसी काम नहीं आ रहा है। जल्द ही उद्घाटन नहीं किया तो विद्यार्थी उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा के अनुसार 12 करोड़ की लागत से निर्मित प्रशासनिक ब्लॉक बनकर तैयार हो गया है। सिविल वर्क पूरा हो गया है। उद्घाटन के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से जैसे ही दिशा निर्देश आएंगे। उद्घाटन करवा दिया जाएगा। भाजपा विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती का कहना है कि सरकार वर्तमान में कोई नया विकास कार्य तो करवा नहीं रही है, लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार में जो विकास कार्य वर्तमान में पूरे हुए हैं, उनका उद्घाटन तक करने के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें