फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला रोजगार कार्यालय में 25 को लगेगा लघु रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी को सुबह 10.30 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां इम्यूनटेक लाइफसाइंस, कंपीटेंट ऑटोमोबाइल, सिस इंडिया लिमिटेड और इंद्र ऑटो इंडस्ट्री लिमिटेड भाग लेंगी। जिनके माध्यम से युवाओं को विभिन्न पदों पर सीधा साक्षात्कार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, 10वीं, 12वीं एवं बीएससी, एमएससी लाइफ साइंस और बी फार्मा और डी फार्मा योग्यताधारी अभ्यर्थियों से विभिन्न पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इम्यूनटेक लाइफसाइंस में ट्रेनी टेक्नीशियन के 3 पद, ट्रेनी ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल) का 1-1 पद, ट्रेनी क्यूए ऑफिसर का एक पद भरा जाएगा। वहीं कंपीटेंट ऑटोमोबाइल में सेल्स एवं मार्केटिंग के 5 पद भरे जाएंगे। सिस इंडिया लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद तथा इंद्र ऑटो इंडस्ट्री में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 2 पद, स्टोर सुपरवाइजर के 2, ऑफिस अटेंडेंट के 2, रिसेप्शनिस्ट का 1 पद, सेवादार का 1 पद, वेल्डर के 5, डेंटर के 2, फिटर के 5, हेल्पर के 5 और पेंटर के 2 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा पदानुसार 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (यदि अनुभव हो तो अनुभव प्रमाण पत्र) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें