फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शराब की अवैध तस्करी को रोकने के लिए चलेगा संयुक्त अभियान

Thu, 16 Jul 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ की अध्यक्षता में जिला के लाइसेंसधारी शराब कारोबारियों के साथ पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पुलिस ऊना के सभी राजपत्रित अधिकारी व उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग ऊना विशाल गोरला, आबकारी एवं कराधान विभाग ऊना के सभी सर्कल अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में शराब कारोबारियों के एक्साइज कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े सभी मुद्दों को सुना वहीं शराब की अवैध तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाने की बात कही। बैठक के दौरान शराब कारोबारियों को आबकारी अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक कानूनों का पूर्ण पालन करने, केवल लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप शराब का भंडारण एवं विक्रय करने, निर्धारित समय का पालन करने, नाबालिगों को शराब न बेचने, दुकानों में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रखने, शराब की अवैध तस्करी एवं मिलावटी शराब की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य वैध कारोबार को सुचारु रूप से संचालित करना है लेकिन कानून का उल्लंघन करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने सभी कारोबारियों से प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें