फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सनोली मार्ग पर कचरे से भरा नाला खोल रहा मानसून की तैयारी की पोल

Fri, 26 Jun 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंकज चब्बा संतोषगढ़ (ऊना)। जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में इस बार भी नगर परिषद संतोषगढ़ में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका बनी हुई है, क्योंकि नगर परिषद के कई वार्डों में नालों की सफाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हालांकि नगर के नौ वार्डों में से कई वार्डों में नवनिर्वाचित पार्षदों ने सफाई अभियान का काम कई दिनों से शुरू करवा रखा है। फिर भी नगर के कई वार्ड ऐसे हैं, जहां पर महीना तो क्या सालों से भी नालों की सफाई नहीं हो पाई है।
जिस वजह से नाले गंदगी व गाद से ओवरफ्लो होने की कगार पर हैं। नगर परिषद के वार्ड तीन में परशुराम चौक से सनोली की ओर जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर पानी की निकासी के लिए बनाए नाले पूरी तरह गंदगी से भरे पड़े हैं। इस वार्ड के नालों में गंदगी का आलम इतना है कि यह पहचाना भी मुश्किल हो गया है कि नाले में घास है या घास में नाला। सफाई व्यवस्था पर हर महीने लाखों खर्च करने वाली नगर परिषद ने सफाई का काम ठेके पर दे रखा है जबकि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, फिर भी नगर में गंदगी से बंद पड़े नालों की सफाई अभी भी शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बरसात के मौसम में लोगों के घरों एवं मुख्य मार्गों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें