फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिल्ली के श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी दरबार में चढ़ाई भव्य छतरी

विज्ञापन
मंदिर में चढ़ाई गई भव्य छतरी के साथ पुजारी अमित कालिया व मंदिर का भोग बनाने वाले अश्वनी कुमार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में दिल्ली के श्रद्धालु नरेश अरोड़ा ने माता रानी के चरणों में एक अत्यंत सुंदर और भव्य छतरी अर्पित की है। यह छतरी न केवल आकर्षक है बल्कि पारंपरिक कला और भक्ति भाव का अद्भुत संगम भी प्रदर्शित करती है। मंदिर के पुजारी अमित कालिया ने बताया कि नरेश अरोड़ा की ओर से अर्पित की गई यह भव्य छतरी माता रानी की सेवा में विशेष रूप से उपयोग की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय जब माता रानी को भोग लगाया जाता है। यह छतरी सेवा के दौरान उपयोग में लाई जाएगी। इस छतरी की खास बात यह कि यह डबल है। छतरी को मंदिर की भोगशाला में विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। इसके रंग, डिजाइन और पारंपरिक स्वरूप से मंदिर परिसर की शोभा और भक्ति वातावरण में और अधिक वृद्धि हुई है। श्रद्धालु नरेश अरोड़ा ने कहा कि यह भेंट उनकी माता चिंतपूर्णी के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है। माता रानी के दरबार में यह नई डबल छतरी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन रही है और भक्ति भाव की एक सुंदर मिसाल प्रस्तुत कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें