विधायक सुदर्शन सिंह बबलू रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पंचायत बेहड़ जसवां के गांव चक्क में लोहड़ी के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक आयोजन में गांववासियों ने उत्सव का माहौल बनाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी पंगत में बैठकर भोजन किया और ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं और समाज में सौहार्द बढ़ाते हैं।
भंडारे में रेवड़ी, मूंगफली और स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए, जिसमें गांव के साथ-साथ आसपास की पंचायतों और राहगीरों ने भी हिस्सा लिया। आयोजन देर तक चला और पूरे क्षेत्र में लोहड़ी की खुशियां साझा की गईं।