फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वां नदी पुल पर गैस टैंकर और दो टिपरों के बीच टक्कर, दो चालक गंभीर घायल

Mon, 30 Mar 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना टाहलीवाल  सड़क पर हुए हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ऊना। संतोषगढ़ के स्वां नदी पुल पर रविवार को एक गैस टैंकर और दो टिपरों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों टिपर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद एक घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही संतोषगढ़ पुलिस चौकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने मशीनों की मदद से तीनों वाहनों को एक तरफ किया। इसके उपरांत ट्रैफिक बहाल हुआ।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गैस टैंकर चालक सुनील कुमार निवासी डूंगरी करतारपुर (जालंधर) के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ख्वाजा मंदिर संतोषगढ़ के समीप स्वां नदी के पुल पर रविवार सुबह 6 बजे के करीब टाहलीवाल की तरफ से आ रहे गैस टैंकर और संतोषगढ़ की तरफ से आ रहे एक टिपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान पीछे चल रहा एक अन्य टिपर भी आगे चल रहे टिपर से जा टकराया। दोनों टिपरों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
वहीं दोनों टिपर चालक इंद्रजीत सिंह निवासी ठाकरां हरोली और दीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी डंगोली जिला ऊना घायल हो गए। इंद्रजीत सिंह को गंभीर चोटें आने के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जबकि दीप सिंह को संतोषगढ़ स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने गैस टैंकर चालक सुनील कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें