घनारी (ऊना)। घनारी क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर गगरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चार नाबालिग प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई कर 10,500 रुपये का चालान किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही थी जिसमें एक बाइक पर चार नाबालिग प्रवासी बिना हेलमेट और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। गगरेट पुलिस ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई की है।