फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पार्किंग में खड़ी कार सड़क पर उतरी, वाहनों को नुकसान

विज्ञापन
चिंतपूर्णी  प्रर्किंग में खड़ी क्षतिग्रस्त कार।संवाद - फोटो : लालगंज बाईपास ​स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत का कार्य।
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में रविवार को शीला भवन के पास स्थित पार्किंग में खड़ी श्रद्धालुओं की एक कार अचानक अपने आप चल पड़ी और लगभग 20-30 फीट नीचे उतरते हुए तलवाड़ा बाईपास सड़क पर जा पहुंची। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर खड़ी एक ऑल्टो कार और एक स्कूटर को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा के कैथल जिले से आए श्रद्धालु चिंतपूर्णी माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी शीला भवन की पार्किंग में खड़ी की और मंदिर में दर्शन के लिए चले गए। कुछ समय बाद गाड़ी अचानक अपने आप चल पड़ी और ढलान के सहारे नीचे उतरते हुए सड़क पर खड़े वाहनों से टकरा गई।
गनीमत रही कि हादसे के समय न तो गाड़ी में कोई व्यक्ति मौजूद था और न ही सड़क पर कोई श्रद्धालु या राहगीर था। इस कारण किसी प्रकार की जानी हानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गाड़ी मालिक और अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों के बीच नुकसान की भरपाई (मुआवजा) को लेकर बातचीत करवाई गई। घटना रविवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने बताया कि गाड़ी मालिक और टकराने वाली गाड़ियों के मालिकों के बीच आपसी समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें