फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में बनेगी कैंसर यूनिट

Sun, 22 Nov 2026 05:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
धरातल तल पर जगह चिह्नित, कीमोथैरेपी सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज
विज्ञापन

दूसरे संस्थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे मरीजों को, जिला स्तर पर मिलेगा उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कैंसर मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कदमताल तेज कर दी है। अस्पताल में कैंसर यूनिट स्थापित करने के लिए धरातल तल पर स्थान चयनित कर लिया गया है। यूनिट के लिए किए गए सर्वेक्षण का कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस यूनिट में मरीजों को कीमोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है। इसके शुरू होने से ऊना जिले के कैंसर मरीजों को जिला स्तर पर ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

वर्तमान में जिले के कैंसर मरीजों को कीमोथैरेपी और उपचार से जुड़ी अन्य सुविधाओं के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज, पीजीआई चंडीगढ़ और दूसरे बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता है। कई मरीजों को उपचार के लिए बार-बार दूसरे जिलों और राज्यों की यात्रा करनी पड़ती है। इससे न केवल उनका समय खर्च होता है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। विशेषकर कीमोथैरेपी करवाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है। ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल में कैंसर यूनिट शुरू होना मरीजों के लिए बड़ी राहत देगा।
विज्ञापन



बॉक्स : कीमोथैरेपी सुविधा होगी शुरू
कैंसर यूनिट का मुख्य उद्देश्य मरीजों को अस्पताल में कीमोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाना है। कैंसर के उपचार में कीमोथैरेपी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और कई मरीजों को इसके लिए निर्धारित अंतराल पर अस्पताल पहुंचना पड़ता है। जिला मुख्यालय पर यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को हर बार दूसरे चिकित्सा संस्थानों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उपचार की निरंतरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कोट
क्षेत्रीय अस्पताल में कैंसर यूनिट व कीमोथैरेपी की सुविधा शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। धरातल तल पर यूनिट को स्थापित करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें