फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोली और थानाकलां में एक बूटा बेटी के नाम रोपा

विज्ञापन
शिवपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पिंजोर में पौधरोपण करते हुए। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। बाल विकास परियोजना ऊना ने बसोली पंचायत में एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बेटी के नाम एक पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत जिले के 1364 आंगनबाड़ी केंद्रों में 6825 फलदार पौधे रोपे जाएंगे। महिला और बाल विकास विभाग और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से हर आंगनबाड़ी केंद्र में पौधारोपण किया जा रहा है। इस दौरान जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान ने खाई मोहल्ला और नाले मोहल्ला में 6-6 स्ट्रीट लाइट्स के लिए 1.80 लाख और मटर मोहल्ला में भूमिगत जल निकासी के लिए 4.50 लाख रुपये रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर एसडीएम डॉ. निधि पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल और अन्य मौजूद रहे। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत थानाकलां के आंबेडकर भवन में अमरूद का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली बच्चियां शिवांगी ठाकुर पुत्री संदीप ठाकुर, अदिति ठाकुर पुत्री राजकुमार, गुंजन पुत्री रणवीर सिंह, भूमि पुत्री राजेश कुमार, जैकलिन पुत्री जतिन कुमार से मंत्री ने पौधरोपण करवाया। अभिभावकों को बच्चियों के नाम की पट्टिका भेंट की। कंवर ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 11 न्यूट्री गार्डन किट भी बांटी।
विज्ञापन

26 बालिकाओं को 3.12 लाख की दी एफडीआर
ऊना ब्लॉक की 26 बालिकाओं को बेटी है अनमोल योजना के तहत 3.12 लाख रुपये की एफडीआर भी वितरित की गई। इनमें भड़ोलियां कलां की अंशिका और ताजवीर, कोटलकलां की वाणी, ऊना की मानवी, शिवन्या, सारिका, कीर्ति, मनमीत कौर, जसलीन कौर, प्रभजोत कौर, रिया चौधरी, जसप्रीत कौर, जसनूर, नूर चौधरी, शायना, हरनूर, अनन्या शर्मा और यशवी, टब्बा से तनिका, मीनाक्षी और रुबी, लमलैहड़ी से अदविका, उदयपुर से समायरा, मलाहत से तनवी, अपर अरनियाला से प्रिया और कुठारकलां से अंशिका के नाम पर 12-12 हजार रुपये की एफडीआर अभिभावकों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें