फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 12.60 करोड़ की लागत से रामपुर में लगेगा बायोगैस प्लांट

Mon, 16 Mar 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए पूरी की प्रक्रिया
विज्ञापन

प्लांट स्थापित होने से कचरा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम की तरफ से रामपुर क्षेत्र बने कूड़ा संयंत्र के समीप बायोगैस प्लांट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस प्लांट को स्थापित करने के लिए 12.60 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस परियोजना के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आगामी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बायोगैस प्लांट के निर्माण से शहरवासियों को कचरे के बड़े ढेरों से राहत मिलेगी।
बायोगैस प्लांट में गीले और सूखे कचरे से गैस का उत्पादन किया जाएगा, जिसे विभिन्न कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इससे न केवल कचरे का बेहतर प्रबंधन होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। निजी कंपनी की तरफ से इस प्लांट का संचालन किया जाएगा। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस प्लांट के चालू होने से शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और कचरा निस्तारण की पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


कचरा प्रबंधन की वर्तमान स्थिति
रामपुर में वर्तमान में कचरा प्रबंधन के लिए एक प्लांट स्थापित किया गया है, जहां शहर का कचरा एकत्र किया जाता है। हालांकि, कचरे का सही तरीके से प्रबंधन न होने के कारण प्लांट में कचरे के बड़े ढेर लग गए हैं। बायोगैस प्लांट के निर्माण से इस समस्या के समाधान में सहायता मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कोट
रामपुर कचरा प्रबंधन प्लांट के पास लगभग 12.60 करोड़ रुपये से बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आगामी दिनों में प्लांट स्थापित करने के काम शुरू कर दिया जाएगा।
मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें