छह गांव की 10 हजार जनता को मिलेगी सुविधा
विभाग का दावा एक साल में बनकर तैयार होगा पुल, बजट स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत पडते गांव बैरियां में खड्ड के ऊपर 6.10 करोड़ रूपये की लागत से 66 मीटर लंबे पुल बने जा रहा है। इन दिनों पुल को बनाने का कार्य शुरू हो गया है।पुल बनने से छह गांव की 10 हजार आबादी लाभान्वित होगी। लो निर्माण विभाग ने एक साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया है। पुल के निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। बता दें कि खड्ड के ऊपर पुल न बनने के कारण जनता को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेष कर लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्य निपटाने के लिए काफी दिक्कतें पे आ रही थी। बरसात के दिनों में और भी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जब बच्चे स्कूल चले जाते हैं, तो ऊपरी क्षेत्र में वर्षा होने से खड्ड में बाढ़ आने के कारण अभिभावकों को बच्चों की चिंता बहुत सताती थी। क्षेत्र की जनता ने विधायक सुदर्शन बबलू के संज्ञान में यह मामला लाया। विधायक के प्रयासों से बजट का प्रावधान हुआ है और कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्र की जनता में सुरेश कुमार जीवन सिंह, रजनी देवी सुशील कुमार, अशोक कुमार सोमा देवी तथा युगल कुमार ने ने विधायक का आभार जताया है। इस पुल के बनने से केवल बैरियां गांव को ही नही बल्कि जोल हारसा, चौकी मन्यार सुहारी बसलेहड और भलौण गांव की लगभग 10 हजार आबादी को सुविधा मिलेगी।
बाक्स
66 मीटर लंबे बैरियां खडड के पुल के लिए छह करोड़ 10 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है और कार्य भी शुरू कर दिया गया है। एक वर्ष के भीतर ही यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- भानू ओहरी एसडीओ, लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन जोल
बाक्स
लंबे समय से लोगों की यह मांग थी। प्रयास करके बजट स्वीकृत करवाया है। जनता की दिक्कतों को देखते हुए जितना जल्द हो सके। इस कार्य को पूरा करवाया जाएगा।
- सुदर्शन बबलू विधायक चिंतपूर्णी विस क्षेत्र