फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में 45 फीट लंबे रावण का होगा दहन, यूपी कारीगर बनाने में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
40-40 फुट के होंगे मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में 2 अक्तूबर को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय से लेकर उपमंडलों में तैयारियां जोरों पर हैं। बाल स्कूल ऊना के मैदान में 45 फीट ऊंचा रावण और 40 फुट फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले उत्तर प्रदेश के कारीगर तैयार कर रहे हैं। बाजार सज गए हैं और खरीदी-बीची में रौनक है। नवरात्र में आभूषण व सजावटी सामान की भी बड़ी मांग है।
विज्ञापन



उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत सोहारी में सुबह 9:30 बजे शोभा यात्रा निकलेगी। दोपहर 1 बजे शहीद भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भोजन होगा। 2:30 बजे प्रवचन और झांकियों का प्रदर्शन होगा। रावण दहन शाम 5:30 बजे होगा। आयोजक डॉ. अश्वनी शर्मा ने बताया कि भजन गायक विनय पराशर भक्तों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें