फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पुराना अंब-अंदौरा रोड पर 42.82 करोड़ से बनेगा 400 मीटर लंबा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल बनने से गगरेट से अंब की दूरी रह जाएगी पांच किलोमीटर
विज्ञापन

गगरेट और चिंतपूर्णी के लोगों की चिरलंबित मांग होगी पूरी, निर्माण कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गगरेट और चिंतपूर्णी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। पुराना अंब-अंदौरा रोड पर 42.82 करोड़ की लागत से 400 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से गगरेट से अंब की दूरी मात्र पांच किलोमीटर रह जाएगी। इससे न केवल स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गगरेट के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम लुभाया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में वित्तीय संकट के बावजूद सरकार ने जनता की 2010-11 से लंबित इस मांग को पूरा करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और समाज के विभिन्न वर्गों को इसका लाभ मिलेगा। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों और स्थानीय निवासियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह आवागमन को सुगम बनाएगा और परिवहन लागत को कम करेगा। धार्मिक दृष्टि से भी यह पुल महत्वपूर्ण होगा। इससे चिंतपूर्णी, डेरा बाबा बड़भाग सिंह, श्रीराम मंदिर अंदौरा, सदाशिव मंदिर के साथ अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि पुल का निर्माण तय समय सीमा में पूरा होगा, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें