फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कांगड़ खड्ड पर बनेगा 135 मीटर लंबा पुल, 40 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Fri, 27 Nov 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बरसात के दिनों में कांगड़ खड्ड पार करने की परेशानी से जल्द निजात मिलने वाली है। जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ सड़क परियोजना के तहत कांगड़ खड्ड पर 135 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 8 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से क्षेत्र के 20 गांवों की 40 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल निर्माण का कार्य 10 अप्रैल 2026 को अवार्ड किया गया था। परियोजना को 365 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग के अनुसार अब तक करीब 30 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य तेजी से जारी है। इसे निर्धारित समय में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह पुल जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक तक करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क के स्तरोन्नयन की बड़ी परियोजना का हिस्सा है। पुल के साथ एप्रोच रोड और डंगों का निर्माण भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों अविनाश कुमार, सुरेश कुमार, विवेक कुमार, ममता देवी, सरोज देवी, सुलोचना देवी, चंचला देवी, गणेश दत्त, अमित कुमार, सऊदी राम और रामपाल ने कहा कि बरसात के दौरान खड्ड का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल बनने से यह समस्या दूर होगी।
विज्ञापन


इन गांवों को मिलेगा लाभ

कांगड़, बढ़ेड़ा, समनाल, भदौड़ी, ललड़ी, पालकवाह और हरोली सहित आसपास के करीब 20 गांवों के लोगों को पुल की सुविधा मिलेगी। किसानों को खेतों तक पहुंचने और कृषि उत्पाद मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य वाहन चालकों की आवाजाही भी सुगम होगी। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल और बल्क ड्रग पार्क आने-जाने वाले लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

पुल का करीब 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य की समय-समय पर निगरानी की जा रही है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और वर्ष 2027 में निर्धारित अवधि के भीतर पुल का निर्माण पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

वरुण कुमार, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग, हरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें