फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के एंगल से की थी बहन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अपनी ही बहन की निर्मम हत्या करने वाले भाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या का जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को अपने घर में छुपाए हथियार के बारे में बताया। इस पर अंब पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसके घर से 12 बोर का देसी कट्टा और लोहे का एंगल बरामद किया। पूछताछ के दौरान लखबीर ने बताया कि उसने अपनी बहन को लोहे के एंगल से मारा था। वहीं भांजी पर कट्टे के बट से वार कर घायल किया था।
विज्ञापन

उसके बाद वह वहां से भागकर नादौन स्थित अपने घर चला गया। शराब के नशे में वह भूल गया था कि उसकी भांजी ने उसे पहचान लिया है। गौर हो कि इस वारदात के दौरान आरोपी की भांजी मौके पर बेहोश हो गई थी, जबकि बहन ने जख्मों के ताव न सहते हुए वहीं जान दे दी थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ के दौरान लखबीर ने जहां हथियार छुपाए थे, उसके बारे में बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस की एक टीम ने नादौन पुलिस की सहायता से देसी कट्टा और लोहे का एंगल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें