फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माशूक का घर समझ घुस गए दूसरे मकान में

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ...इश्क नचावे यार ते नचणा पैंदा ए। इश्क का भूत जब सिर चढ़कर बोलता है तो आशिक यह नहीं देखता कि उसके रास्ते में कितनी रुकावटें आएंगी। कुछ ऐसा ही वाकया ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल के एक गांव में बीती रात पेश आया। जब एक मनचला आशिक और उसका दोस्त माशूक का घर समझकर गलती से किसी दूसरे घर में घुस गए।
विज्ञापन

घटना के मुताबिक इनमें से एक घर में अकेली सो रही महिला के बेड के नीचे जा छुपा। इसी दौरान उसने अपनी प्रेमिका को आवाज लगानी शुरू की और महिला की बाजू पकड़ ली। लगभग आधी रात को हुई इस घटना से सहमी महिला ने जोर से चिल्लाना शुरू किया तो पास के कमरों में सोए अन्य परिजन कमरे की ओर दौड़े। गलत घर में घुसने का अहसास होते ही युवक वहां से रफूचक्कर हो गया। लेकिन परिजनों और पड़ोसियों ने कुछ ही दूरी पर उसे और उसके साथ आए अन्य युवक को दबोच लिया। इनमें से एक युवक बाइक पर फरार हो रहा था कि उसे भी थोड़ी दूरी पर क्षेत्र के युवाओं ने पकड़ लिया। उसके बाद दोनों मनचलों की लोगों ने ठीक परेड की तथा दोनों को बंगाणा पुलिस के हवाले किया। अपनी तरह की इस घटना से समूचे क्षेत्र में चरचा का माहौल गरम है। उधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर घर में घुस कर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर युवकों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इसी गांव की एक युवती से हिरासत में लिए गए एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन युवक ने युवती का घर नहीं देखा था। रात के अंधेरे में वह धोखा खा गया। दोनों युवक ऊना शहर के एक वार्ड से संबंधित बताए जा रहे हैं। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें