फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार खंभे से टकराई, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (रूपनगर)। नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित पीएनएफसी चौक के पास देर रात एक अनियंत्रित कार खंभे से जा टकराई। हादसे में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई केवल सिंह ने बताया कि रात लगभग एक बजे उन्हें जानकारी मिली थी कि पीएनएफसी चौक के निकट एक कार नंबर एचपी 78-0491 सड़क किनारे खंभे से टकरा गई है। मौके पर पहुंचकर कार में सवार तीन लोगाें को कार से बाहर निकाल बीबीएमबी आस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जिनमें से एक की पहचान जसवीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी सनौली जिला ऊना के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें