दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के दुलैहड़ में देर रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर डाली। वारदात में चोर घर से हजारों की नकदी पर साफ कर गए। घटना के वक्त घर के सदस्य किसी निजी काम से बाहर राज्य में गए हुए थे। पुलिस ने सूचना पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दुलैहड़ मेें देर रात चोर कुलवंत सिंह के घर में घुस गए। जहां चोरों ने घर की एक अलमारी तोड़कर कीमती समान उड़ा लिया। वारदात के दौरान चोरों ने घर के सामान को भी नुकसान पहुंचाया हैं। सुबह जैसे ही लोगों को घर में चोरी होने की भनक लगी, उन्होंने घर के सदस्यों को सूचित किया। लेकिन बाहरी राज्य में होने के चलते घर के सदस्य नहीं पहुंच पाए। इसके बाद दुलैहड़ के पास में रहने ही रहने वाली कुलवंत सिंह की बेटी को सूचित किया गया। उपप्रधान रणदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि चोरी हुए सामान की पुलिस जांच कर रही है।