गगरेट (ऊना)। हाल ही में नगरोटा बगवां में हुई राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में डीएवी अंबोटा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए तलवारबाजी प्रतियोगिता में अपनी धाक जमाई है।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें डीएवी अंबोटा के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 27 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक एवं 18 कांस्य पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य नामित शर्मा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले मुख्य खिलाड़ी सचिन शर्मा, ध्रुव मनकोटिया, पंकज, अक्षिता, केशव एवं दीक्षा राणा रहीं। वहीं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में आस्था, साहिल हर्ष मिन्हास, सिद्धार्थ सूद रहे। उन्होंने बताया कि डीएवी अंबोटा की अनीता कौंडल का चयन राष्ट्रीय स्तरीय फेसिंग प्रतियोगिता में चयन होने से स्कूल में खुशी की लहर है। नामित शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी भाग लेने से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है तथा विद्यार्थी जीवन में खेलों का भी अपना ही महत्व होता है।