फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसमिन ने पहना मिस तीज का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के कोटला कलां स्थित कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को तीज पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। मिस तीज प्रतियोगिता में जैसमिन ने मिस तीज का ताज पहना। वहीं शिखा द्वितीय एवं नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समारोह में उपायुक्त अभिषेक जैन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर लिटिल एंजल स्कूल की एमडी रेणू बतरा उपस्थित र्हुइं। मेहंदी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की प्रियंका ने पहला, जमा दो की मधु ने दूसरा एवं वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में रिशिका एवं शबनम ने प्रथम, आंचल व प्रतीक्षा ने द्वितीय, स्नेह और दीक्षा तृतीय स्थान पर रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में जैसमिन व उनकी सहेलियों ने प्रथम, अंकिता ग्रुप ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। व्यंजन स्पर्धा में खीर बनाने में मोनिका ने प्रथम, परमिंद्र ने द्वितीय एवं नरेंद्र कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पतेहड़ व्यंजन में पूजा ओहरी प्रथम, शमा ने द्वितीय एवं राधिका तृतीय स्थान पर रही। मालपुआ में प्रीति ने पहला, ज्योति ने दूसरा एवं नरेंद्र कौर तीसरे स्थान पर रही। दही भल्ला व्यंजन स्पर्धा में पूजा ओहरी प्रथम, नरेंद्र कौर ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान डोली ने झटका। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज के आजीवन अध्यक्ष कंवर हरि सिंह, चेयरमैन राणा शमशेर सिंह, मैनेजर यशपाल सिंह, सचिव रविंद्र, कालेज के प्रधानाचार्य बीके शर्मा सहित अन्य कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें